भूमि विवाद में जमकर मारपीट, महिला समेत कई घायल

जागरण संवाददाता गौराबादशाहपुर (जौनपुर) भूमि विवाद व पुरानी रंजिश में मारपीट की दो अलग

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 07:30 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 07:30 PM (IST)
भूमि विवाद में जमकर मारपीट, महिला समेत कई घायल
भूमि विवाद में जमकर मारपीट, महिला समेत कई घायल

जागरण संवाददाता, गौराबादशाहपुर (जौनपुर): भूमि विवाद व पुरानी रंजिश में मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में जहां महिला सहित चार लोग घायल हो गए वहीं पुलिस एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

खलसहा गांव में आबादी की भूमि पर गोबर रखकर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे चले। इस घटना में महिला सहित चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

गांव निवासी राम अवतार व पवारू में आबादी की भूमि को लेकर पुराना विवाद है। सोमवार को पवारू इसी विवादित भूमि पर गोबर फेंकने लगे, जिस पर राम अवतार की पत्नी सरोजा देवी ने विरोध जताया। इसी दौरान कहासुनी होते-होते दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में एक पक्ष से सरोजा देवी पत्नी राम अवतार, माधुरी व दूसरे पक्ष से पवारू पुत्र देवली सुनील घायल हो गए। एसओ संतोष कुमार पाठक ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

पुरानी रंजिश में मारपीट

नौपेड़वा प्रतिनिधि के अनुसार बक्शा थाना क्षेत्र के बसारतपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार की देर रात हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उधर, घायल एक पक्ष की महिला ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।

गांव निवासी अजय कुमार गुप्त एवं विपक्षी मनोज गुप्त के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चला आ रहा है। अजय का आरोप है कि विपक्षी के घर कार्यक्रम था। रात करीब दस बजे दर्जनभर की संख्या में लोग लाठी-डंडा लेकर घर में घुसकर महिलाओं, किशोरियों एवं पुरुषों को पीटकर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि वादी स्मार्ट गुप्त की तहरीर पर विपक्षी सुजीत सहित समेत आठ लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट व बलवा का मुकदमा दर्ज किया गया।

दूसरे पक्ष मनोज गुप्त की तहरीर पर बनवारी सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर धारा में बढ़ोतरी की जाएगी। उधर, मारपीट की घटना के बाद घायल अजय की बहन खुशबू गुप्त ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर न्याय की मांग की है। आरोप है कि पुलिस कार्रवाई की बजाय विपक्षियों का साथ देर रही है।

chat bot
आपका साथी