जालसाजी के चार आरोपित चढ़े पुलिस के हत्थे

जागरण संवाददाता शाहगंज (जौनपुर) कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी व जालसाजी के चार आरोपितों को

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 04:06 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 04:06 PM (IST)
जालसाजी के चार आरोपित चढ़े पुलिस के हत्थे
जालसाजी के चार आरोपित चढ़े पुलिस के हत्थे

जागरण संवाददाता, शाहगंज (जौनपुर): कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी व जालसाजी के चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों सगे भाइयों पर दस्तावेजों में कूटरचना कर पट्टीदारों के हिस्से के घर का बैनामा कर देने का आरोप है। नगर के पुरानी बाजार मोहल्ला स्थित एक मकान का धर्मेंद्र जायसवाल, महेंद्र जायसवाल, योगेंद्र जायसवाल व रतन जायसवाल पुत्रगण प्रेम शंकर ने बैनामा कर दिया था। पता चलने पर रोजी-रोटी के सिलसिले में कोलकाता में रहने वाले पट्टीदार ने आपत्ति दर्ज करते हुए कोतवाली में तहरीर दी थी। पुलिस धोखाधड़ी, जालसाजी, कूटरचना, साजिश रचने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी थी। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक जय प्रकाश यादव और उनके सहयोगियों ने बुधवार की सुबह चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

chat bot
आपका साथी