39.72 लाख की सड़क का दो साल पहले शिलान्यास, नहीं पूरा हुआ निर्माण

जागरण संवाददाता जौनपुर नगर के विशेषरपुर क्षेत्र से बाबा शोभनाथ मंदिर होते हुए हमजा चि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 04:55 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 04:55 PM (IST)
39.72 लाख की सड़क का दो साल पहले शिलान्यास, नहीं पूरा हुआ निर्माण
39.72 लाख की सड़क का दो साल पहले शिलान्यास, नहीं पूरा हुआ निर्माण

जागरण संवाददाता, जौनपुर : नगर के विशेषरपुर क्षेत्र से बाबा शोभनाथ मंदिर होते हुए हमजा चिश्ती दरगाह मार्ग खस्ताहाल है। राहगीर जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर है। दो साल पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर योजना के तहत 39.72 लाख की लागत से निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया था। इसमें 600 मीटर सड़क व नाली का निर्माण होना है। दो साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी इसका निर्माण कार्य नहीं हो सका।

परियोजना का शिलान्यास शिलान्यास दो फरवरी 2019 को राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव व नगर पालिका चेयरमैन माया टंडन ने संयुक्त रूप से किया था। दो वर्ष से अधिक समय हो गया लेकिन सड़क व नाली निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। इससे ग्रामीणों में जन प्रतिनिधियों के खिलाफ आक्रोश हैं। टूटी सड़क व जनप्रतिनियों का लगा शिलापट्ट लोगों आक्रोशित कर रहा है।

बारिश के चलते सड़क पर जलभराव होने पर लोगों का आवागमन दुरूह हो गया है। गिट्टी व मिट्टी के फैलने से पूरे रास्ते में कीचड़ है, इससे वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे है। प्रशासनिक व जनसेवकों की उदासीनता से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

chat bot
आपका साथी