पंचायत प्रतिनिधि लोकतंत्र की नींव : मोती सिंह

जागरण संवाददाता रामपुर (जौनपुर) पंचायत प्रतिनिधि लोकतंत्र की नींव होता है। उसे मजबूती से ि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 06:25 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 06:25 PM (IST)
पंचायत प्रतिनिधि लोकतंत्र  की नींव : मोती सिंह
पंचायत प्रतिनिधि लोकतंत्र की नींव : मोती सिंह

जागरण संवाददाता, रामपुर (जौनपुर): पंचायत प्रतिनिधि लोकतंत्र की नींव होता है। उसे मजबूती से विकास कार्यों को बढावा देना चाहिए। उक्त बातें ग्राम विकास मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह मोती ने रविवार को प्रकाश सेवा सदन गोपालापुर के प्रांगण में अभिनंदन समारोह के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र का विकास तभी संभव है जब गांव का विकास हो। इसी कारण से मोदी सरकार गांव के विकास के लिए दृढ़संकल्पित है। अंत में उन्होंने प्रधानों से कहा कि गांव का विकास करके अपनी अलग पहचान जनपद में बनाएं। विशिष्ट अतिथि राज्य सभा सदस्य सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि जनता की सेवा ही हमारा मुख्य लक्ष्य है। इसी का परिणाम है कि हमें लगातार क्षेत्र की सम्मानित जनता का आर्शीवाद मिलता रहा।भाजपा की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि सबका साथ व सबका विकाश सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। अध्यक्षता काशी क्षेत्र के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के संयोजक विपिन सिंह व संचालन रामासरे सिंह ने किया। पूर्व प्रमुख अरविद सिंह मखडू, उमाकांत बरनवाल, डा. प्रमोद सिंह, चन्द्रेश सिहं, मुन्ना सिहं होरैया, धनंजय सिहं ,महेंद्र सिंह, अजीत सिंह आदि रहे।

chat bot
आपका साथी