पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व विधायक हाजी अफजाल

जागरण संवाददाता जौनपुर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को श्रद्धांजलि सभा में जिलाध्यक्ष लालब

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 07:33 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 07:33 PM (IST)
पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व विधायक हाजी अफजाल
पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व विधायक हाजी अफजाल

जागरण संवाददाता, जौनपुर: समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को श्रद्धांजलि सभा में जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा कि हाजी अफजाल का जाना पार्टी की अपूरणीय क्षति है। वे संघर्ष में विश्वास रखते थे। सदा कमजोरों की लड़ाई लड़ते थे। उनके कार्यकाल के विकास कार्यों को जनता आज भी याद करती है। समाजवादी पार्टी कैसे मजबूत हो और सरकार कैसे बने हमेशा इस विषय पर मंथन करते रहते थे। उनकी पुण्यतिथि तिथि पर समाजवादी लोग यही संकल्प लें कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का काम करेंगे। इस मौके पर महासचिव हिसामुद्दीन शाह, राहुल त्रिपाठी, शकील अहमद, पूनम मौर्या, साजिद अलीम, इरशाद मंसूरी, हफीज शाह, शकील मंसूरी, आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी