बेजुबानों का सहारा बने पूर्व प्रमुख सुधाकर

चांदपुर गोशाला में रखे गए बेजुबान गोवंशों की सेवा व उनके पेट भरने के लिए भुइला गांव निवासी भाजपा नेता पूर्व प्रमुख सुधाकर उपाध्याय की पहल चर्चा ए खास है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 05:06 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 05:06 PM (IST)
बेजुबानों का सहारा बने पूर्व प्रमुख सुधाकर
बेजुबानों का सहारा बने पूर्व प्रमुख सुधाकर

जासं, सिकरारा (जौनपुर): चांदपुर गोशाला में रखे गए बेजुबान गोवंशों की सेवा व उनके पेट भरने के लिए भुइला गांव निवासी भाजपा नेता पूर्व प्रमुख सुधाकर उपाध्याय की पहल चर्चा ए खास है। उन्होंने इन गोवंशों के लिए अपनी दो एकड़ उपजाऊ भूमि में तैयार हो रहे हरे चारे के साथ ही 25 क्विंटल भूसा भी दान करके इन बेजुबानों के प्रति दरियादिली दिखाई।

संकट की इस घड़ी में वे अपने भाइयों संतोष व सुशील उपाध्याय के साथ जरूरतमंदों की सेवा में जुटे हुए हैं। उन्होंने शुक्रवार को चांदपुर गांव के प्रधान के प्रतिनिधि अरविद सिंह को टेलीफोन कर गोशाला में रखे गए जानवरों के चारा-पानी की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इसके बाद श्री उपाध्याय ने इन बेजुबानों के लिए अपनी जमीन में तैयार हो रहे हरे चारे व 25 क्विंटल भूसा देने का निर्णय लिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि जरूरत पड़ी तो और भी हरा चारा व भूसा गोशाला भेज दिया जाएगा। पूर्व प्रमुख ने अपने मकान के आस-पास पक्षियों को पानी पीने की भी व्यवस्था की है। उनकी बड़ी बहन पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी भी लगातार जरूरमंदों को राहत सामग्री पहुंचा रही हैं।

chat bot
आपका साथी