छह स्थानों पर बनेंगे पांच सीट के शौचालय

स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के सपने को साकार करने के लिए नगर पंचायत बदलापुर में 42 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Dec 2018 08:54 PM (IST) Updated:Wed, 19 Dec 2018 08:54 PM (IST)
छह स्थानों पर बनेंगे पांच सीट के शौचालय
छह स्थानों पर बनेंगे पांच सीट के शौचालय

जागरण संवाददाता, बदलापुर (जौनपुर) : स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के सपने को साकार करने के लिए नगर पंचायत बदलापुर में 42 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह शौचालय नगर के छ: स्थानों पर स्थापित किया जा रहा है। जो एक सप्ताह में चालू भी हो जाएगा।

नगर के वार्ड नंबर चार सरोखनपुर में सरोज बस्ती के पास, वार्ड नंबर एक में ट्रेजरी व चंदन शहीद मार्ग स्थित दलित बस्ती के पास, वार्ड नंबर में 15 जूनियर हाईस्कूल की पीछे, संत भंगड़दास स्कूल बरौली के पास, सरोखनपुर मौनसान बस्ती के समीप सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी स्नैपेक्स संस्था को दी गई है। एक स्थान पर पांच सीट वाला शौचालय स्थापित किया जा रहा है। जिसमें पानी के लिए ऊपर टंकी व टोंटी की भी व्यवस्था रहेगी। अधिशासी अधिकारी डा. महेंद्र कुमार ने बताया कि एक सामुदायिक शौचालय पर लगभग सात लाख रुपये खर्च हो रहे हैं। इस प्रकार छ: स्थानों पर बनाने के लिए लगभग 42 लाख रुपये खर्च होंगे। इन शौचालयों से मल को नष्ट करने के लिए बायो डायजेस्टर लगाया जाएगा। पानी की व्यवस्था के लिए पहले जल निगम की पाइप से जोड़ा जाएगा। जहां ये व्यवस्था नहीं उपलब्ध हो पाएगी वहां बो¨रग करा कर सबमर्सिबल पंप लगवाया जाएगा। सप्ताह भर के अंदर शौचालय चालू हो जाने की उम्मीद है।

chat bot
आपका साथी