पहले यूपी में भ्रष्टाचार व माफियाओं का रहा आतंक

जागरण संवाददाता जौनपुर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने कहा ि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 06:45 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 06:45 PM (IST)
पहले यूपी में भ्रष्टाचार व माफियाओं का रहा आतंक
पहले यूपी में भ्रष्टाचार व माफियाओं का रहा आतंक

जागरण संवाददाता: जौनपुर: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने कहा कि देश का सबसे बड़ा प्रदेश उत्तर प्रदेश लंबे समय तक भ्रष्टाचार, माफिया, आतंक, तुष्टीकरण जैसी समस्याओं से ग्रस्त था। पूर्व की सरकारों ने प्रदेश के विकास पर ध्यान न देकर अपने वोट बैंक के विकास के लिए तुष्टीकरण की राजनीति की लेकिन केंद्र में नरेंद्र मोदी व प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद प्रदेश ने न केवल अपनी खोई हुई सांस्कृतिक विरासत को पुन: प्राप्त किया बल्कि विकास के नए स्तंभ स्थापित किए। वह रविवार को जौनपुर जिला में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि 2017 में जब योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने प्रदेश को हर तरह से साम‌र्थ्यवान और समृद्धि राज बनाने, मत, मजहब की राजनीति का खात्मा करने और उत्तर प्रदेश को संकीर्ण राजनीति से मुक्त करने का संकल्प लिया। सरकार यहां करोड़ों रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण चौड़ीकरण और सु²ढ़ीकरण करा रही है। जौनपुर की जनता को बिना भेदभाव के केंद्र व प्रदेश सरकार के आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, फ्री टेबलेट स्मार्ट फोन योजना, आवास योजना, शादी अनुदान योजना, कन्या सुमंगला योजना, पेंशन योजना जैसी सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया है। धन्यवाद ज्ञापन जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी व संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने किया।

बैठक में राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, विधायक रमेश चंद्र मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, बांकेलाल सोनकर, पीयूष गुप्त, अमित श्रीवास्तव, सुनील तिवारी, सुरेंद्र सिघानिया, सुधाकर उपाध्याय, संदीप सरोज, राजू दादा, अभय राय, ओम प्रकाश जायसवाल, प्रदीप जायसवाल आदि मौजूद रहे।

जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने रविवार के बयालसी इंटर कालेज जलालपुर में स्व. मथुरा सिंह सभागार में मछलीशहर जिला के पदाधिकारियों की सांगठनिक बैठक में भाग लिया। आभार ज्ञापन क्षेत्रीय विधायक डाक्टर हरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। इस अवसर पर सांसद बीपी सरोज, भाजपा जिलाध्यक्ष रामविलास पाल,महामंत्री अजय सिंह, आमोद सिंह , ब्रह्मदेव मिश्र, सुशील उपाध्याय,रणविजय सिंह,कृष्णचंद्र चौबे, शैलेंद्र सिंह, आशुतोष द्विवेदी, मनोज दुबे, धीरेंद्र सिंह, सुशील निषाद थे।

chat bot
आपका साथी