रात्रिकालीन सर्वे में खोजे जा रहे फाइलेरिया रोगी

फाइलेरिया रोग के समूल नाश के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कई साल से अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रात्रिकालीन सर्वे में फाइलेरिया रोगी खोजे जा रहे हैं। इसके बाद घर-घर जाकर फाइलेरिया रोधी दवाएं खिलाई जाएंगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 06:02 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 06:02 PM (IST)
रात्रिकालीन सर्वे में खोजे जा रहे फाइलेरिया रोगी
रात्रिकालीन सर्वे में खोजे जा रहे फाइलेरिया रोगी

जासं, जौनपुर: फाइलेरिया रोग के समूल नाश के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कई साल से अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रात्रिकालीन सर्वे में फाइलेरिया रोगी खोजे जा रहे हैं। इसके बाद घर-घर जाकर फाइलेरिया रोधी दवाएं खिलाई जाएंगी।

मच्छरों पर करो वार, फाइलेरिया से पाओ पार थीम पर चल रहे अभियान के तहत नगर के दो वार्ड अहियापुर व सैदनपुर के अलावा बदलापुर, मुंगराबादशाहपुर, सिकरारा, सोंधी, रामपुर और सुईंथाकला के छह गांवों का चयन किया गया है। यहां से करीब पांच सौ स्लाइड बनाई जाएगी। अभियान के नोडल अधिकारी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुरेश चंद्र वर्मा ने बताया कि दो साल से अधिक उम्र के लोगों को डीईसी और अल्वेंडाजोल को गोली खिलाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी