शव दफनाने के दौरान मारपीट

जागरण संवाददाता मल्हनी (जौनपुर) सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पतहना गांव में शव दफनाने के दौरा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 07:24 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 07:24 PM (IST)
शव दफनाने के दौरान मारपीट
शव दफनाने के दौरान मारपीट

जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर): सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पतहना गांव में शव दफनाने के दौरान शुक्रवार की रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस ने दो को हिरासत में ले लिया है।

उक्त गांव की 102 वर्षीय जमुन्निशां का इंतकाल हो गया था। स्वजन व ग्रामीण शव दफनाने के लिए कब्रिस्तान में ले गए। मौलाना अब्दुल करीम को फातिहा पढ़ने के लिए बुलाया गया। उसी समय गांव के आधा दर्जन युवक पहुंचे और अब्दुल करीम को पीटकर घायल कर दिया। दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चलने से कई लोग जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात नियंत्रित करने के साथ ही दो को हिरासत में ले लिया। अन्य आरोपित फरार हो गए। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी