ससुर ने बहू को चाकू मारकर किया जख्मी

जासं, तेजी बाजार (जौनपुर): महराजगंज थाना क्षेत्र के बहोरिकपुर गांव में शनिवार की रात मामू

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Apr 2018 07:02 PM (IST) Updated:Sun, 15 Apr 2018 07:02 PM (IST)
ससुर ने बहू को चाकू
मारकर किया जख्मी
ससुर ने बहू को चाकू मारकर किया जख्मी

जासं, तेजी बाजार (जौनपुर): महराजगंज थाना क्षेत्र के बहोरिकपुर गांव में शनिवार की रात मामूली से विवाद को लेकर चचिया ससुर ने बहू पर चाकू से हमला कर दिया। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त गांव के जमुना प्रसाद तिवारी के नाती अंकुश का पेन खो गया। जमुना प्रसाद चचेरी बहू शीला के बेटे प्रांसू पर पेन चोरी करने का आरोप लगाते पिटाई कर दी। प्रांसू ने रोते हुए घर जाकर अपनी मां को इसकी जानकारी दी। शीला बेटे की पिटाई के बारे में पूछने लगी तो कहासुनी हो गई। जमुना प्रसाद ने शीला देवी पर चाकू से हमला कर दिया। कंधे में चाकू लगने से शीला लहूलुहान हो गई। आरोपी मौके से भाग गया। ग्रामीणों ने उसे महराजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। शीला का पति पेशे से टैक्सी ड्राइवर है और मुंबई रहता है। शीला घर पर बच्चों के साथ रहती है। उसके सास-ससुर प्रतापगढ़ जिले के पट्टी में नवासा पर रहते हैं। शीला देवी का आरोप है कि चचिया ससुर अपने पास दो चाकू रखते हैं। उस पर वह पहले भी एक बार चाकू से हमला कर चुका है। महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर थानाध्यक्ष भानु प्रताप ¨सह ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी