बेटी की डोली से पहले उठी पिता की अर्थी

जौनपुर बेटी की शादी से चंद घंटे पूर्व कन्यादान का ख्वाब संजोए

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 07:39 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 07:39 PM (IST)
बेटी की डोली से पहले उठी पिता की अर्थी
बेटी की डोली से पहले उठी पिता की अर्थी

जागरण संवाददाता, सिगरामऊ (जौनपुर): बेटी की शादी से चंद घंटे पूर्व कन्यादान का ख्वाब संजोए दुनिया से विदा हो गए प्रमोद कुमार मिश्र। अंत्येष्टि के बाद शाम को दूल्हे को लेकर आए तीन लोगों ने शादी की रस्म पूरी कराकर विदाई कराकर चले गए। घटना सिघावल गांव की है।

उक्त गांव के प्रमोद कुमार मिश्रा ने अपनी पुत्री की शादी पड़ोसी जिले सुल्तानपुर के करौंदीकला में तय की थी। शुक्रवार को बरात आनी थी। गुरुवार की शाम शादी की तैयारियों को अंतिम रूप देने के बाद प्रमोद कुमार मिश्र भोजन कर सो गए। शुक्रवार की सुबह आम दिनों की तरह नहीं उठे। घटना से घर ही नहीं पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। जानकारी वर पक्ष को देकर कन्या पक्ष के लोगों ने फिर भी शादी की रस्म पूरी करने का आग्रह किया। वर पक्ष के सहमत हो जाने पर दोपहर में प्रमोद मिश्र के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कर शादी की रस्म पूरी की गई।

chat bot
आपका साथी