कांवरियों का जत्था बाबा धाम रवाना

जागरण संवाददाता, जौनपुर: मां शारदा ग्रुप बोल बम कांवरिया संघ के नेतृत्व में सैकड़ों शिव

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Jul 2018 10:14 PM (IST) Updated:Thu, 26 Jul 2018 10:14 PM (IST)
कांवरियों का जत्था बाबा धाम रवाना
कांवरियों का जत्था बाबा धाम रवाना

जागरण संवाददाता, जौनपुर: मां शारदा ग्रुप बोल बम कांवरिया संघ के नेतृत्व में सैकड़ों शिवभक्तों का जत्था गुरुवार को बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हो गया। नगर के वाजिदपुर से निकले जत्थे में शामिल भक्तों का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। सभी भक्त सिटी रेलवे स्टेशन से ट्रेन पर सवार होकर जयकारा लगाते हुये बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हो गए।

इसके पहले सभी भक्त वाजिदपुर में एकत्रित हुए जहां से माता रानी के पुजारी बंशराज प्रजापति के नेतृत्व में भक्तों का जत्था रवाना हुआ। जत्थे में संदीप मौर्य, जवाहिर निषाद, रतन मौर्या, पन्ना लाल, भगेलू प्रजापति, लाल बहादुर यादव, चन्द्र किशोर निषाद दाऊ, चन्द्रदीप निषाद बिरजू, सूरज निषाद, लवकुश निषाद, संदीप प्रजापति, रवि प्रजापति, काशी कन्नौजिया, हेमंत कन्नौजिया, राहुल मौर्या, राजा बाबू प्रजापति आदि रहे।

उधर बदलापुर में तखागंज कांवरिया संघ के नेतृत्व में बदलापुर से कांवरियों का पहला जत्था रवाना हुआ। तखागंज कांवरिया संघ के नेतृत्व में कांवरियों का जत्था गांव से डीजे की धुन पर नाचते-गाते बदलापुर कस्बा होते हुए रेलवे स्टेशन श्रीकृष्णनगर पहुंचा। जहां फरक्का ट्रेन से बाबा धाम को रवाना हुआ। बोलबम के नारे से कस्बा गूंज उठा। बाबा धाम देवघर जा रहे कांवरियों में बृजमोहन गुप्त, जगमोहन गुप्त, विजय बम, मोलई निगम, अंकित यादव, शनि निगम, सत्यम गुप्ता, अजय, रमेश गुप्त आदि रहे।

chat bot
आपका साथी