बेटी को बचाने में पिता भी झुलसा

जौनपुर: सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के देवकली गांव में गुरुवार को खाना बनाते समय कपड़े में आग की

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Feb 2018 10:47 PM (IST) Updated:Thu, 22 Feb 2018 10:47 PM (IST)
बेटी को बचाने में पिता भी झुलसा
बेटी को बचाने में पिता भी झुलसा

जौनपुर: सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के देवकली गांव में गुरुवार को खाना बनाते समय कपड़े में आग की चपेट में आई किशोरी को बचाने में उसका पिता भी झुलस गया। करिश्मा चूल्हे पर खाना बना रही थी। असावधानी के चलते कपड़े में आग पकड़ लेने से वह झुलसने लगी। पिता मिठाई लाल उसे बचाने के प्रयास में खुद भी झुलस गया। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टरों ने गंभीर रूप से झुलसी किशोरी को भर्ती कर लिया जबकि उसके पिता को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। (जासं)

chat bot
आपका साथी