अगैती आलू की बोआई में जुटे किसान

जागरण संवाददाता बदलापुर (जौनपुर) क्षेत्र में किसान अगैती आलू की बोआई की तैयारी में जुट ग

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 06:15 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 06:15 PM (IST)
अगैती आलू की बोआई में जुटे किसान
अगैती आलू की बोआई में जुटे किसान

जागरण संवाददाता, बदलापुर (जौनपुर): क्षेत्र में किसान अगैती आलू की बोआई की तैयारी में जुट गए हैं। यहां आलू की खेती अच्छी होती है, जिसके लिए किसान अक्टूबर के प्रथम सप्ताह से बोआई शुरू कर देते हैं। हालांकि बारिश के चलते कुछ विलंब हो रहा है।

इसके पूर्व जालंधर, आगरा, फर्रूखाबाद, शिकोहाबाद आदि स्थानों से 3797, पोखराज, एस-1 व हाइब्रिड आदि प्रजातियों के अच्छे बीज लाते हैं। इस बार महंगाई के चलते आलू का मूल्य आसमान छू रहा है। शाहपुर में दारा निषाद पहली खेप 3797 व हाइब्रिड ले आये। उन्होंने कहा कि डीजल महंगा होने के चलते जोताई व सिचाई भी महंगी हो गई है। क्षेत्र के शाहपुर निवासी देव नारायण यादव ने बताया कि उपरोक्त स्थानों पर आलू के बीज का मूल्य एक हजार से ग्यारह सौ रुपये प्रति क्विंटल प्राप्त हुआ है जो यहां तक पहुंचने पर 12 अथवा साढ़े बारह सौ रुपये पड़ रहा है। इसी तरह घनश्याम तिवारी, महेंद्र यादव, लक्ष्मीकांत चतुर्वेदी आदि किसानों ने बताया कि महंगा खाद व बीज खरीद कर किसान हाड़तोड़ मेहनत करता है। तब भी उसे उपज का सही मूल्य नहीं मिल पाता है। बेसहारा पशु अलग से किसानों की परेशानी के कारण बने हैं।

chat bot
आपका साथी