परिवार व वंशवाद वाले दलों का पतन तय

जागरण संवाददाता खेतासराय (जौनपुर) नगर पंचायत के खुटहन रोड स्थित चौरसिया हाल में बुधवार

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 05:30 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 05:30 PM (IST)
परिवार व वंशवाद वाले दलों का पतन तय
परिवार व वंशवाद वाले दलों का पतन तय

जागरण संवाददाता, खेतासराय (जौनपुर): नगर पंचायत के खुटहन रोड स्थित चौरसिया हाल में बुधवार को भाजपाजनों ने कार्यसमिति की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसके साथ ही योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा गया। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि परिवारवाद व वंशवाद वाले दल का विनाश निश्चित है। कहा कि सत्ता का मतलब अपना हित साधना नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से बोगस मतदाताओं का नाम कटाने व छूटे हुए लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए कहा। कहा कि विधानसभा की सभी नौ सीटें जीतने के लिए कार्यकर्ता अभी से जी-जान से लग जाएं। विजय सिंह विद्यार्थी, अजय सिंह खरचू, सुरेंद्र सिघानिया,धर्मेंद्र मिश्र, अजीत प्रजापति व अनिल गुप्त ने कार्यक्रम को संबोधित किया। अध्यक्षता धर्मेंद्र मिश्र व संचालन मनीष गुप्त ने किया। कपूरचंद जायसवाल, जगदम्बा पांडेय आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी