पुलिस की भूमिका पर जताई नाराजगी

जागरण संवाददाता जौनपुर गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धरमसारी गांव निवासी प्रतिभा ने स्थानीय

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 05:17 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 05:17 PM (IST)
पुलिस की भूमिका पर जताई नाराजगी
पुलिस की भूमिका पर जताई नाराजगी

जागरण संवाददाता, जौनपुर: गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धरमसारी गांव निवासी प्रतिभा ने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि बच्चों के खेल के विवाद में उनके देवर आदि ने उन्हें मारा-पीटा। इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस पूछताछ की औपचारिकता करके चली गई। आरोप है कि दूसरे दिन उन्हीं लोगों ने उसके घर से नकदी व जेवर छीन लिया। पुलिस कुछ नहीं कर रही है। यही नहीं अभी भी आरोपित धमकी दे रहे हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

chat bot
आपका साथी