ग्राम पंचायत सदस्यों की खाली रह गई सीट, फिर होगा चुनाव

जागरण संवाददाता जौनपुर ग्राम पंचायत के रिक्त पदों पर 12 जून को दूसरी बार चुनाव हुआ मतों

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 06:04 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 06:04 PM (IST)
ग्राम पंचायत सदस्यों की खाली रह गई सीट, फिर होगा चुनाव
ग्राम पंचायत सदस्यों की खाली रह गई सीट, फिर होगा चुनाव

जागरण संवाददाता, जौनपुर : ग्राम पंचायत के रिक्त पदों पर 12 जून को दूसरी बार चुनाव हुआ, मतों की गणना भी हो गई। इसके बाद भी जिले में अभी ग्राम पंचायत सदस्य के 468 पद खाली हैं। राज्य चुनाव आयोग की तरफ से इसके लिए आने वाले महीनों में तारीख तय की जाएगी। जिसके बाद पंचायत के रिक्त पदों पर तीसरी बार चुनाव होगा। फिलहाल खाली सीटों से ग्राम पंचायतों के गठन व विकास में किसी प्रकार की कोई बाधा नहीं आएगी। दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या पूरी होते ही प्रधानों को शपथ दिला दिया जाएगा।

21 ब्लाकों में 1740 ग्राम पंचायतों में इतने ही प्रधान चुने गए हैं। जिन ग्राम पंचायतों में दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्य चुनाव जीते हैं वहां के प्रधानों को शपथ दिला दी गई। 823 ग्राम पंचायत सदस्य अभी शपथ नहीं ले सके हैं। बिना शपथ ग्रहण के प्रधान विकास कार्यों को मूर्त रूप नहीं दे पा रहे हैं। जिले में ग्राम पंचायत सदस्य के 21 हजार 729 पद हैं। पहली बार पंचायत चुनाव होने के बाद दो मई को हुई मतगणना के बाद नौ हजार 703 पद खाली रह गए।

ऐसे में राज्य चुनाव आयोग की तरफ से दोबारा चुनाव की तारीख घोषित की गई। इसमें भी प्रत्याशियों ने नामांकन किया, इसमें 388 पदों पर तो कई निर्विरोध निर्वाचित हो गए। इसके बाद भी 468 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद अभी खाली हैं। बोले जिम्मेदार..

ग्राम पंचायत सदस्य के 21 हजार 729 पदों में से अभी भी 468 पद रिक्त हैं। खाली पदों पर चुनाव कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से आगे पुन: तारीखों का ऐलान किया जाएगा। उसके बाद चुनाव कराया जाएगा।

-राम प्रकाश, उप जिला निर्वाचन अधिकारी।

chat bot
आपका साथी