पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ों ने युवक को किया घायल

लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियावां गांव में शुक्रवार की रात जाति विशेष के मनबढ़ों ने पुरानी रंजिश को लेकर अनुसूचित जाति के युवक को हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गांव निवासी राजेश कुमार गौतम करीब नौ बजे घर जा रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 07:47 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 07:47 PM (IST)
पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ों ने युवक को किया घायल
पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ों ने युवक को किया घायल

जागरण संवाददाता, जौनपुर : लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियावां गांव में शुक्रवार की रात जाति विशेष के मनबढ़ों ने पुरानी रंजिश को लेकर अनुसूचित जाति के युवक को हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गांव निवासी राजेश कुमार गौतम करीब नौ बजे घर जा रहा था। रास्ते में मनबढ़ युवकों ने उसे रोक लिया और पिटाई करने के साथ ही धारदार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया। घायल युवक को स्वजन थाने पर ले गए। पुलिस ने उपचार व मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी