अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चला अभियान

जागरण संवाददाता, जौनपुर : अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रशासन द्वारा चलाए गए अभियान में गुरुवार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Jan 2018 09:57 PM (IST) Updated:Thu, 25 Jan 2018 09:57 PM (IST)
अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चला अभियान
अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चला अभियान

जागरण संवाददाता, जौनपुर : अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रशासन द्वारा चलाए गए अभियान में गुरुवार को तमाम स्थानों से अवैध कब्जे हटाए गए। कुछ स्थानों पर चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी गई।

तेजी बाजार सराय विभार स्थित 52 वीघा तालाब की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इसमे तकरीबन 13 बीघे जमीन पर गेहूं की फसल बोई गई थी। इसे उप जिलाधिकारी वदलापुर विजय प्रकाश तिवारी ने अतिक्रमण मुक्त कराया। मुफ्तीगंज के जमुवारी गांव के प्राथमिक विद्यालय जमुवारी में उपजिलाधिकारी केराकत मंगलेश दुबे व सी ओ केराकत अवधेश शुक्ला ने चौपाल लगाकर जनता की समस्याएं सुनी। गांव के राधिका व राजेंद्र विश्वकर्मा के जमीनी विवाद को सुलझाते हुए कब्जा दिलवाया गया।

गौराबादशाहपुर के जमुआरी गांव में टीम ने एसडीएम केराकत मंगलेश दुबे तथा सीओ केराकत एके शुक्ला के नेतृत्व में परती की भूमि पर अवैध ढंग से बनी दीवार को जेसीबी से गिराय गया। गांव में चकरोड पर अतिक्रमण कर बोए गए गेहूं को भी ट्रैक्टर से अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

chat bot
आपका साथी