युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

जागरण संवाददाता जौनपुर अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आरिफ खान के समक्ष रविवार को पाटी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 07:39 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 07:39 PM (IST)
युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन
युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

जागरण संवाददाता, जौनपुर : अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आरिफ खान के समक्ष रविवार को पार्टी कार्यालय पर दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस का दामन थामा। आरिफ खान ने कहा कि जहां सत्तारूढ़ पार्टी लोकतंत्र को ही कटघरे में खड़ाकर सेक्युलरिज्म का गला घोटना चाहती है। ऐसे में युवाओं के समक्ष कोई और दूसरा विकल्प नहीं है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में एक बड़ी पार्टी सिर्फ एक विशेष जाति की ही राजनीति करती है। वही कांग्रेस का हाथ सबके साथ है। कांग्रेस ने इस देश का विकास किया है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष विशाल सिह व जिला महासचिव मोहम्मद ताहिर मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी