पति, सास व ससुर समेत अन्य पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

जागरण संवाददाता केराकत (जौनपुर) दहेज में छह लाख रुपये न देने पर ससुराल वालों ने विवाहि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 07:50 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 07:50 PM (IST)
पति, सास व ससुर समेत अन्य पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
पति, सास व ससुर समेत अन्य पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

जागरण संवाददाता, केराकत (जौनपुर): दहेज में छह लाख रुपये न देने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर नौकरी के लिए दबाव डाला। जब विवाहिता ने इससे इन्कार कर दिया तो उसे मारपीट कर भगा दिया। मायके आने पर युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर व ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

उदयचंदपुर निवासी प्रीति दुबे की शादी दो वर्ष पूर्व आजमगढ़ में आशुतोष उपाध्याय के साथ हुई थी। ससुराल वाले रांची शहर में रहते हैं। जब वह अपने ससुराल गई तो ससुराल वाले छह लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे। नौकरी करने से इन्कार पर प्रताड़ित किया गया। मारपीट कर घर से भगा दिया। प्रीति के पिता ने पति आशुतोष उपाध्याय, सास सपना उपाध्याय, ससुर विवेकानन्द उपाध्याय एवं ननद जान्हवी उर्फ शालू के खिलाफ दहेज उत्पीड़न एवं मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया।

chat bot
आपका साथी