दोहरा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार को छापेमारी कर बदलापुर पड़ाव पर एक मकान में संचालित दोहरा फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में फैक्ट्री से भारी मात्रा में निर्मित दोहरा व बनाने में प्रयुक्त होने वाली सामग्री बरामद हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 04:35 PM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 04:35 PM (IST)
दोहरा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
दोहरा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, जौनपुर: शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार को छापेमारी कर बदलापुर पड़ाव पर एक मकान में संचालित दोहरा फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में फैक्ट्री से भारी मात्रा में निर्मित दोहरा व बनाने में प्रयुक्त होने वाली सामग्री बरामद हुई। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपितों का चालान कर दिया। इस कार्रवाई से चोरी-छिपे दोहरा बनाने व बेचने वालों में हड़कंप मच गया है।

स्वास्थ्य के लिए हानिकारक करार देते हुए जिला प्रशासन दोहरा के निर्माण व बेचने को प्रतिबंधित कर चुका है। लॉकडाउन में पुलिस की व्यस्तता का फायदा उठाकर सरायपोख्ता पुलिस चौकी क्षेत्र के बदलापुर पड़ाव पर शुभम गुप्ता के मकान को किराए पर लेकर कुछ कारोबारी दोहरा की फैक्ट्री का संचालन कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली के एसआइ राजीव मल्ल व सहयोगी पुलिस जवानों मुरारी यादव, मनीष कुमार सिंह व अभय नारायण ने छापेमारी कर मौके पर चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाल पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि तलाशी में 390 पुड़िया निर्मित दोहरा व भारी मात्रा में दोहरा बनाने में प्रयुक्त होने वाली सामग्री मिली। आरोपितों सूरज विश्वकर्मा निवासी लड्डन कालोनी, कटघरा, सुशील कुमार सिंह, प्रमोद कुमार निवासी उमरपुर व मकान मालिक शुभम गुप्ता के विरुद्ध समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी