डीएम ने एल-2 अस्पताल का किया निरीक्षण

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार व

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 04:31 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 04:31 PM (IST)
डीएम ने एल-2 अस्पताल का किया निरीक्षण
डीएम ने एल-2 अस्पताल का किया निरीक्षण

जागरण संवाददाता, जौनपुर : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार की रात जिला अस्पताल में बने एल-2 अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर राकेश कुमार से प्राप्त की।

उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि कोरोना संक्रमण से किसी की मौत न होने पाए। जिलाधिकारी ने अस्पताल में आक्सीजन की उपलब्धता बनाए रखने एवं बेड की संख्या बढ़ाए जाने का भी निर्देश दिया। शहर कोतवाल को नाइट क‌र्फ्यू का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया। उन्होंने शहर में चल रहे साफ-सफाई एवं सैनिटाइजेशन कार्य का निरीक्षण किया। अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्र को नियमित रूप से साफ-सफाई कराए जाने को निर्देशित किया।

chat bot
आपका साथी