दिव्यांगजन हमारे समाज के अभिन्न अंग

विश्व दिव्यांग दिवस पर शुक्रवार को जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित कि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 06:51 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 06:51 PM (IST)
दिव्यांगजन हमारे समाज के अभिन्न अंग
दिव्यांगजन हमारे समाज के अभिन्न अंग

जागरण संवाददाता, जौनपुर: विश्व दिव्यांग दिवस पर शुक्रवार को जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। समेकित शिक्षा के तहत विशिष्ट आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए डायट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि दिव्यांग जन हमारे समाज के विशिष्ट अंग हैं। दिव्यांग बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें श्रवण बाधित छात्र-छात्राओं की जलेबी दौड़, केला दौड़, बैलून फुलाओ, बम में दम, रस्सी दौड़, मेढक दौड़, चम्मच दौड़, टाफी दौड़, मटर छीलो, बोरा दौड़ तथा ²ष्टि बाधित छात्र-छात्राओं के लिए छड़ी दौड़, मटकी फोड़ प्रतियोगिताएं हुई।

आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डाक्टर अंकिता राज ने कहा कि दिव्यांग दिवस ऐसे व्यक्तियों के प्रति करुणा, आत्म-सम्मान और उनके जीवन को बेहतर बनाने के समर्थन के उद्देश्य से मनाया जाता है। बीएसए डाक्टर गोरखनाथ पटेल ने लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सभी क्षेत्रों में दिव्यांग लोगों के अधिकारों और कल्याण को बढ़ावा देना है। संचालन सुनील कुमार ने किया। इस अवसर पर विनीत सेठ, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी जितेंद्र कुमार, डीआइ जय कुमार, जिला समन्वयक प्रशिक्षण सुरेश पांडेय आदि मौजूद रहे।

इसी प्रकार रासमंडल स्थित रचना विशेष विद्यालय से जन-जागरूकता रैली निकाली गई। मुख्य अतिथि जनसत्ता दल के नेता दिनेश सिंह ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में दिव्यांग बच्चे 'मानव-मानव एक समान, दिव्यांगता का मिटे निशान' आदि नारे लगा रहे थे। समापन विद्यालय प्रबंधक नसीम अख्तर ने किया। इस मौके पर अरविद सिंह, धर्मेंद्र यादव, मनीष सेठ, सुनील कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।

दिव्यांग पुनर्वास केंद्र लाइन बाजार में संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि उमानाथ सिंह चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर शिवकुमार ने कहा कि दिव्यांग लोगों को पूरा अवसर देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। कार्यक्रम में संजय उपाध्याय, देवेंद्र कुमार, डाक्टर पीपी दुबे, सभाजीत द्विवेदी, रामकृष्ण त्रिपाठी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी