आंबेडकर मूर्ति रखने को लेकर विवाद, चार हिरासत में

जौनपुर मंगरी गांव में विवादित भूमि पर भारत रत्न बाबा साहब भीमराव

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 06:59 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 06:59 PM (IST)
आंबेडकर मूर्ति रखने को लेकर विवाद, चार हिरासत में
आंबेडकर मूर्ति रखने को लेकर विवाद, चार हिरासत में

जागरण संवाददाता, बरसठी (जौनपुर): मंगरी गांव में विवादित भूमि पर भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति रखने को लेकर अनुसूचित जाति के ही दो पक्षों में टकराव की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवादित स्थल पर मूर्ति रखने से मना कर दिया और दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। उक्त गांव में अनुसूचित जाति बस्ती के बीच जमीन पर लालजी व बलिराम दोनों मालिकाना हक जताते हैं। विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि बलिराम पक्ष के लोग विवादित भूमि पर शनिवार की सुबह जबरन आंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास करने लगे। लालजी पक्ष के एतराज करने पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। विवाद बढ़ने पर लालजी ने थाने पर सूचना दी थी। थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामदास वर्मा का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी