भूमि विवाद में चले ईंट-पत्थर व लाठियां

पांडेयपुर गांव में बुधवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर डंडे व ईंट-पत्थर चले। इसमें एक पक्ष से गांव की निवर्तमान प्रधान सहित आठ लोग तो दूसरे पक्ष से शिक्षक सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 11:00 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 11:00 PM (IST)
भूमि विवाद में चले ईंट-पत्थर व लाठियां
भूमि विवाद में चले ईंट-पत्थर व लाठियां

जागरण संवाददाता, सिकरारा (जौनपुर) : पांडेयपुर गांव में बुधवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर डंडे व ईंट-पत्थर चले। इसमें एक पक्ष से गांव की निवर्तमान प्रधान सहित आठ लोग तो दूसरे पक्ष से शिक्षक सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया।

गांव की निवर्तमान प्रधान रीता देवी व शिक्षक राजकमल के परिवारों के बीच भूमि विवाद को लेकर मंगलवार की शाम को कहासुनी हुई थी। इसके बाद मामला शांत हो गया। बुधवार को दिन में लगभग दस बजे फिर दोनों पक्षों में झड़प शुरू हो गई। देखते ही देखते लाठियां व ईंट-पत्थर चलने लगे। इसमें एक पक्ष से रीता देवी, पुत्र सत्यम, शिवम, स्वागत, पुत्री राजनंदिनी, प्रेमचंद भारती, उर्मिला देवी, सूर्यदेव तो दूसरे पक्ष से परिषदीय विद्यालय के शिक्षक राजकमल, विकास व संतोष घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां हल्की चोट वालों को चिकित्सकों में इलाज के बाद घर भेज दिया। थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार दुबे ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। समर्थकों ने घेरा थाना

जागरण संवाददाता, चंदवक (जौनपुर) : बीरीबारी गांव निवासी आलोक कुमार सिंह के मंगलवार की रात से रहस्यमय परिस्थितियों में गायब होने की सूचना पर स्वजन व ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह थाने का घेराव किया। पुलिस ने गिरफ्तारी से इन्कार किया तो रहस्य और गहरा गया। चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस तीन टीमों का गठन कर तलाश में जुटी है।

बता दें कि आलोक कुमार सिंह ने रविवार को युवक की हत्या के आरोपितों की मांग को लेकर थाने पर प्रदर्शन किया था। इसके बाद मंगलवार की रात घर से चार पहिया वाहन से चंदवक बाजार आए और चालक को वापस भेज दिया। रात करीब साढ़े दस बजे उन्होंने अपने चचेरे भाई तेजू सिंह व जितेंद्र कुमार को मोबाइल फोन पर मैसेज भेजा कि उन्हें हिरासत में लिया गया है। इस पर सभी परेशान हो गए। थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। तीन टीमों का गठन कर तलाश की जा रही है। उनके मिलने पर ही प्रकरण की जानकारी हो सकेगी।

chat bot
आपका साथी