निराश लौटे 536 फरियादी

हर बार की तरह इस बार भी मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन फ्लाप रहा। इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि छह तहसीलों में 599 फरियादियों ने त्वरित न्याय की गुहार लगाई, ¨कतु 536 फरियादियों को निराश होकर लौटना पड़ा। वजह अधिकारियों की फौज मिलकर महज 63 मामलों को ही हल कर सकी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 06:30 PM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 11:21 PM (IST)
निराश लौटे 536 फरियादी
निराश लौटे 536 फरियादी

जागरण संवाददाता, जौनपुर : हर बार की तरह इस बार भी मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन फ्लाप रहा। इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि छह तहसीलों में 599 फरियादियों ने त्वरित न्याय की गुहार लगाई, ¨कतु 536 फरियादियों को निराश होकर लौटना पड़ा। वजह अधिकारियों की फौज मिलकर महज 63 मामलों को ही हल कर सकी।

जिलाधिकारी अर¨वद मलप्पा बंगारी के अवकाश पर होने की वजह से सीडीओ गौरव वर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजन बदलापुर में किया गया। 152 जरुरतमंदों ने प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें पुलिस और राजस्व से जुड़े ज्यादातर मामले थे, लेकिन अधिकारी महज 9 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण ही निस्तारण कर सकें। इस अवसर पर एसपी दिनेशपाल ¨सह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश, सीएमओ डा. रामजी पांडेय आदि अधिकारीगण मौजूद थे। इसी तरह सदर में उपजिलाधिकारी मंगलेश दुबे की अगुवाई में अफसर 61 में 13 मामलों को निस्तारित किए, जबकि मछलीशहर में उपजिलाधिकारी जेएन सचान की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। जहां 64 शिकायतों पड़े, ¨कतु 7 शिकायतों का निस्तारण हो सका। शाहगंज एसडीएम राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में आयोजन किया गया। 78 जन शिकायती प्रार्थना पत्र में 12 मामलों का अधिकारी कर सकें। इसी प्रकार मड़ियाहूं में एसडीएम मोतीलाल यादव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से कुल 122 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े। इसमें 12 मामलों का निस्तारण हो सका। कहां से लौटे कितने फरियादी

तहसील-फरियादी

बदलापुर-143

केराकत-112

मड़ियाहूं-110

शाहगंज-66

मछलीशहर-57

सदर-48

chat bot
आपका साथी