गोवर्धन पूजा कर श्रद्धालुओं ने की परिक्रमा

जागरण संवाददाता जौनपुर विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार को गोवर्धन पूजा श्रद्धा पूर्वक की गई। गोबर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Nov 2021 06:41 PM (IST) Updated:Sat, 06 Nov 2021 06:41 PM (IST)
गोवर्धन पूजा कर श्रद्धालुओं ने की परिक्रमा
गोवर्धन पूजा कर श्रद्धालुओं ने की परिक्रमा

जागरण संवाददाता, जौनपुर: विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार को गोवर्धन पूजा श्रद्धा पूर्वक की गई। गोबर से बना पहाड़ उठाए भगवान श्रीकृष्ण की आकृति बनाकर पूजन किया गया। प्रसाद का वितरण भी किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने भगवान कृष्ण की लीला का वर्णन किया। नगर के बारीनाथ मठ व बरपुर में श्रीकृष्ण की झांकी बनाई गई थी। गाय के गोबर से उसका लोगों ने पूजन के उपरांत परिक्रमा किया।

बक्शा विकास खंड के बरपुर गांव में 39वां गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाया गया। यज्ञ हवन, पूजन, प्रसाद पश्चात मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मल्हनी विधायक लकी यादव ने कहा कि प्रभु राम एवं श्रीकृष्ण आसुरी शक्तियों के विनाश के लिए धरा पर राम व कृष्ण के रूप में जन्म लिया। उन्होंने कहा कि धर्म ग्रन्थों के अनुसार जब-जब धरा पर आसुरी शक्तियों का प्रभाव बढ़ा है किसी न किसी रूप में देवताओं ने पहुंच उनका वध किया है। उन्होंने कहा कि आस्था मन व हृदय की होती है। इसके पूर्व गोवर्धन पूजन में पहुंचे ब्राह्मणों ने विधि-विधान से पूजन करवाकर यज्ञ हवन कराया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, डा. रामयश यादव, डा. जनार्दन यादव, रामधारी पाल, संघर्ष यादव, पंकज, आरबी यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। आयोजक राधाकृष्ण धर्ममंडल ने आभार जताया।

chat bot
आपका साथी