रोक के बावजूद आम रास्ते पर रात में हो रहे निर्माण को पुलिस ने रोका

बिद गांव में राजस्व विभाग की रोक के बावजूद मनबढ़ रात में चुपके-चुपके लाठी-डंडे के बल पर आम रास्ते पर निर्माण कराकर बंद कर रहे हैं। शुक्रवार की रात ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस टीम ने निर्माण कार्य रोक दिया। दोनों पक्षों को पुलिस ने थाने में तलब किया है। इसे लेकर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 08:00 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 08:00 PM (IST)
रोक के बावजूद आम रास्ते पर रात में हो रहे निर्माण को पुलिस ने रोका
रोक के बावजूद आम रास्ते पर रात में हो रहे निर्माण को पुलिस ने रोका

जागरण संवाददाता, जलालपुर (जौनपुर) : बिद गांव में राजस्व विभाग की रोक के बावजूद मनबढ़ रात में चुपके-चुपके लाठी-डंडे के बल पर आम रास्ते पर निर्माण कराकर बंद कर रहे हैं। शुक्रवार की रात ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस टीम ने निर्माण कार्य रोक दिया। दोनों पक्षों को पुलिस ने थाने में तलब किया है। इसे लेकर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

पीड़ित पक्ष के दिनेश उपाध्याय व वंदना उपाध्याय की शिकायत पर राजस्व विभाग व पुलिस प्रशासन ने निर्माण कार्य रोक दिया है। बावजूद इसके मनबढ़ किस्म के लोग शुक्रवार की रात लाठी-डंडे के बल पर दर्जन भर मिस्त्री व श्रमिक लगाकर आम रास्ते पर पुन: निर्माण कराने लगे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना यूपी-112 पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पीआरवी टीम ने निर्माण रोकवा दिया। दोनों पक्षों को थाने पर पहुंचकर विवाद का समाधान कराने की हिदायत दी।

मालूम हो कि कुछ दिनों पहले लाठी के बल पर निर्माण का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है। मौके पर राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम भेजी जा रही है। समुचित कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी