विक्षिप्त ने रेता अपना गला, इलाज के बाद बची जान

नयापुरा गांव निवासी एक विक्षिप्त युवक ने शुक्रवार देर शाम ब्लेड से अपना गला रेत लिया। खून सने कपड़े सीवान में देख ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को फोन पर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश के लिए डाग स्क्वाड बुलाकर खोजबीन की। बरामदगी होने पर उसका उपचार करा कर जान बचाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 12:06 AM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 12:06 AM (IST)
विक्षिप्त ने रेता अपना गला, इलाज के बाद बची जान
विक्षिप्त ने रेता अपना गला, इलाज के बाद बची जान

जागरण संवाददाता, मछलीशहर (जौनपुर) : नयापुरा गांव निवासी एक विक्षिप्त युवक ने शुक्रवार देर शाम ब्लेड से अपना गला रेत लिया। खून सने कपड़े सीवान में देख ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को फोन पर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश के लिए डाग स्क्वाड बुलाकर खोजबीन की। बाद में युवक के बरामदगी होने पर उसका उपचार करा कर जान बचाई गई। तब जाकर स्वजनों ने राहत की सांस ली।

शाम को मतरी नयापुरा गांव निवासी धर्मराज पटेल ने कोतवाली में तहरीर देकर अपने 19 वर्षीय पुत्र सुबोध पटेल के गायब होने की सूचना दी। धर्मराज के अनुसार पिछले एक साल ने उसकी मानसिक स्थित ठीक नहीं है। वह देर शाम गांव के भीटे पर शौच जाने की बात कहकर घर से निकला था। काफी समय बितने पर वह नहीं लौटा। ग्रामीणों के साथ उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली।

रात साढ़े दस बजे किसी ने प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय को फोन कर गायब हुए युवक के खून से लथपथ कपड़े मिलने व हत्या की आशंका जाहिर की। प्रभारी निरीक्षक ने घटनास्थल पर पहुंच खून सने कपड़े देखे। काफी खोजबीन के बाद खून से लथपथ युवक खेत की मेड़ पर टहलता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम सुबोध बताया और खुद अपना गला रेतने की बात कही। पुलिस ने उसे सीएचसी भेज उपचार करवाया। कागजी कार्रवाई पूरी कर उसे स्वजनों को सौंप दिया।

chat bot
आपका साथी