आज आएंगे उप मुख्यमंत्री डाक्टर दिनेश शर्मा

जागरण संवाददाता सरपतहां (जौनपुर) प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डाक्टर दिनेश शर्मा बुधवार को र

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 05:58 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 05:58 PM (IST)
आज आएंगे उप मुख्यमंत्री डाक्टर दिनेश शर्मा
आज आएंगे उप मुख्यमंत्री डाक्टर दिनेश शर्मा

जागरण संवाददाता, सरपतहां (जौनपुर): प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डाक्टर दिनेश शर्मा बुधवार को राजाराम महाविद्यालय, रामनगर (सुइथाकलां) में आएंगे। उनके आगमन की तैयारियों को मंगलवार को अंतिम रूप दिया जाता रहा। सोमवार देर शाम शासन से प्रोटोकाल आते ही जिला प्रशासन सभा स्थल पर तैयारियों को लेकर गंभीर हो गया। एसडीएम नीतीश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार ने महाविद्यालय में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। शासन से आए प्रोटोकाल के मुताबिक श्री शर्मा बुधवार को हेलीकाप्टर से दोपहर 12:10 बजे हड़िया पीजी कालेज प्रयागराज से चलकर 12:40 पर राजाराम महाविद्यालय, रामनगर के मैदान में उतरेगें। इसके पश्चात 12:45 से 1:45 तक वे सभास्थल पर विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास व शिक्षा विभाग की बैठक व सभा संबोधित करेंगे। 1:50 बजे हेलीकाप्टर से गांधी शताब्दी महाविद्यालय, कोयलसा आजमगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।

chat bot
आपका साथी