30 रुपये के पेट्रोल को लेकर पंप पर किया तोड़-फोड़, कर्मचारियों की पिटाई

लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचहटिया स्थित रामघाट के पास पेट्रोल पंप पर शुक्रवार की देररात मनबढ़ों ने जमकर बवाल काटा। कम नाप का आरोप लगाते हुए दो दर्जन से ज्यादा आसपास के लोगों ने कर्मचारियों की पिटाई करने के साथ ही तोड़-फोड़ की। दो कर्मचारी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार को हिरासत में ले लिया जबकि अन्य फरार हो गए। पंप संचालक ने दस नामजद आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने के लिए थाने में तहरीर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Sep 2021 11:48 PM (IST) Updated:Sat, 04 Sep 2021 11:48 PM (IST)
30 रुपये के पेट्रोल को लेकर पंप पर किया तोड़-फोड़, कर्मचारियों की पिटाई
30 रुपये के पेट्रोल को लेकर पंप पर किया तोड़-फोड़, कर्मचारियों की पिटाई

जागरण संवाददाता, जौनपुर : लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचहटिया स्थित रामघाट के पास पेट्रोल पंप पर शुक्रवार की देररात मनबढ़ों ने जमकर बवाल काटा। कम नाप का आरोप लगाते हुए दो दर्जन से ज्यादा आसपास के लोगों ने कर्मचारियों की पिटाई करने के साथ ही तोड़-फोड़ की। दो कर्मचारी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार को हिरासत में ले लिया जबकि अन्य फरार हो गए। पंप संचालक ने दस नामजद आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने के लिए थाने में तहरीर दी है।

थाना क्षेत्र के अली खानपुर निवासी सुभाष यादव के घर बर्थ-डे पार्टी का आयोजन किया गया था। उनका पुत्र साहिल गांव के दो युवकों के साथ बाइक में पेट्रोल भराने उक्त पंप पर गया था। उसने 30 रुपये का पेट्रोल डलवाया। इसके बाद भी बाइक स्टार्ट नहीं हो रही थी। साहिल व उसके साथी बाइक में पेट्रोल न डालने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौच करने लगे। सेल्समैन राजेश यादव व आमीष यादव साहिल व उसके साथियों को शांत करते हुए बाइक स्टार्ट करने में मदद करने लगे।

वह भी बाइक स्टार्ट नहीं कर सके तो उनमें से एक युवक ने आमीष यादव को थप्पड़ जड़ दिया। इस पर पंप कर्मियों ने युवकों को दो-चार थप्पड़ मार दिए। तीनों युवक चले गए। कुछ ही देर बाद दो दर्जन की संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और कर्मियों की पिटाई करने के साथ ही पेट्रोल पंप पर तोड़-फोड़ करने लगे। दो मशीनों, वहां खड़ी पिकअप व बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पिटाई से दो कर्मचारी गोलू व अमर सिंह जख्मी हो गए।

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसी दौरान उधर से गुजर रहे कोबरा दस्ते के पुलिस जवानों ने बवाल होते देख थाने से फोर्स बुला ली। पुलिस के पहुंचते ही अराजकतत्व भाग गए। पुलिस ने दबिश देकर चार आरोपितों को हिरासत में ले लिया। पेट्रोल पंप मालिक लल्लन सिंह ने शनिवार को दोपहर थाने में तहरीर दी। पुलिस तहकीकात में जुटी है।

chat bot
आपका साथी