विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में झुलसने से मौत

क्षेत्र के महमूदपुर बड़ेरी गांव में शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने से महिला की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक उसने आग लगाकर आत्महत्या कर ली।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 07:23 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 07:23 PM (IST)
विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में झुलसने से मौत
विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में झुलसने से मौत

जागरण संवाददाता, बरसठी (जौनपुर): महमूदपुर बड़ेरी गांव में शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने से महिला की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक उसने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। कारणों के बारे में वह कुछ नहीं बता सके। मायके वालों ने भी ससुर पक्ष किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है।

गांव निवासी धनंजय ¨सह की पत्नी डाली ¨सह (28) सुबह घर के एक कमरे में आग के गोले में तब्दील हो गई। बुरी तरह से झुलस जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। डाली ¨सह की सास उनके बच्चों अंश (8) व आर्या (5) को स्कूल छोड़ने गई थीं। स्कूल से वापस आने पर बहू को झुलसी अवस्था में मृत देख घबरा उठी। घटना की जानकारी होने पर पास-पड़ोस के लोग भी जुट गए। धनंजय ¨सह रोजी-रोटी कमाने की गरज से परदेस रहता है। डाली ¨सह घर पर सास व बच्चों संग रहती थीं। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष निरीक्षक वीरेंद्र कुमार को पूछताछ में सास ने बताया कि डाली ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली है। कारणों के बारे में पूछने पर अनभिज्ञता जताई। खबर मिलने पर मायके गांव पूरे दयाल कसेरू थाना सुरेरी से विवाहित के पिता जयप्रकाश ¨सह भी आ गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि मायके वालों द्वारा ससुर पक्ष पर किसी तरह का कोई आरोप लगाते हुए तहरीर नहीं दी गई है।

chat bot
आपका साथी