युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर घायल

क्षेत्र के राजापुर गांव में बुधवार की रात एक युवक को प

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 04:28 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 04:28 PM (IST)
युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर घायल
युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर घायल

जागरण संवाददाता, बरसठी (जौनपुर): क्षेत्र के राजापुर गांव में बुधवार की रात एक युवक को पड़ोसी युवक ने चाकू से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है। घायल युवक की तहरीर पर थाना पुलिस ने नामजद आरोपित के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल व हमलावर दोनों मंदबुद्धि बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

उक्त गांव निवासी मनोरथ गौतम करीब नौ बजे स्वजन के साथ अपने बरामदे में बैठा था। आरोप है कि उसी समय पड़ोसी युवक गुड्डू गौतम आया मनोरथ को बुलाकर अपने घर ले गया। न जाने कौन सी बात हुई कि आक्रोशित होकर गुड्डू ने मनोरथ पर चाकू से हमला कर दिया। गले व सिर में चोट आने से मनोरथ खून से लथपथ हो गया। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर उसे हमलावर से छुड़ाया। तब जाकर उसकी जान बच सकी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया। पुलिस आरोपित युवक की तलाश कर रही है।

chat bot
आपका साथी