धान के खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

जागरण संवाददाता मल्हनी (जौनपुर) सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के धौरइल गांव में शुक्रवार की दोपहर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 07:33 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 07:33 PM (IST)
धान के खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
धान के खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर): सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के धौरइल गांव में शुक्रवार की दोपहर धान के खेत में युवक का अ‌र्द्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट होने से आशंका जताई जा रही है कि कहीं और हत्या करने के बाद शव लाकर वहां फेंक दिया गया। मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस छानबीन में जुटी है।

उक्त गांव निवासी जगपत विश्वकर्मा दोपहर करीब दो बजे अपने खेत में धान की फसल देखने गए। खेत में संदिग्ध स्थिति में युवक का शव पड़ा देख शोर मचाया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जुट गए। मृत करीब 25 वर्षीय युवक के शरीर पर सिर्फ बैगनी रंग का लोअर व कत्थई रंग की अंडरवियर थी। सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि कहीं और हत्या करने के बाद शव लाकर वहां फेंक दिया गया। ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक केके सिंह सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच गए। तलाशी में मृत युवक के पास से कुछ नहीं मिला। काफी प्रयास के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पहचान के लिए शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। शिनाख्त में मदद के लिए मृत युवक की फोटो व वीडियो जिले के सभी थानों के अलावा आसपास के जनपदों के थानों को शेयर किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण साफ हो सकेगा।

chat bot
आपका साथी