पेड़ में फंदे से लटका मिला युवक का शव

मेदपुर बनकट गांव में सोमवार को दोपहर युवक का संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ में फांसी से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को बिना सूचना दिए और पोस्टमार्टम कराए बगैर स्वजन ने अंतिम संस्कार कर दिया। घटना को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 07:42 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 07:42 PM (IST)
पेड़ में फंदे से लटका मिला युवक का शव
पेड़ में फंदे से लटका मिला युवक का शव

जागरण संवाददाता, मीरगंज (जौनपुर) : मेदपुर बनकट गांव में सोमवार को दोपहर युवक का संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ में फांसी से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को बिना सूचना दिए और पोस्टमार्टम कराए बगैर स्वजन ने अंतिम संस्कार कर दिया। घटना को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

उक्त गांव निवासी 22 वर्षीय शैलेश कुमार का शव दोपहर करीब एक बजे घर से थोड़ी दूरी पर स्थित हुलराय तालाब के समीप नीम के पेड़ में फंदे के सहारे लटका दिखा। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बताया गया कि रविवार की रात करीब दस बजे शैलेश भोजन कर रहा था। उसी समय मोबाइल फोन पर किसी की काल आने पर बिना कुछ बताए निकल गया। पूरी रात स्वजन खोजते रहे, लेकिन कहीं पता नहीं चला।

उसका मोबाइल फोन जेब में था। उसकी साइकिल भी पास में खड़ी मिली। मृतक पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था। घटना के बारे में जानकारी के लिए थानाध्यक्ष मीरगंज से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन घंटों नाट रिचेबल बताता रहा।

chat bot
आपका साथी