पंखे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

भुवाखुर्द गांव में सोमवार की दोपहर रहस्यमय स्थिति में युवक का फंदे से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्वजन आत्महत्या करने की आशंका जता रहे हैं लेकिन कारण के बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 01:27 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 01:27 AM (IST)
पंखे में फंदे से लटका मिला युवक का शव
पंखे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

जागरण संवाददाता, सिकरारा (जौनपुर) : भुवाखुर्द गांव में सोमवार की दोपहर रहस्यमय स्थिति में युवक का फंदे से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्वजन आत्महत्या करने की आशंका जता रहे हैं, लेकिन कारण के बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं।

उक्त गांव निवासी 32 वर्षीय आलोक कुमार सिंह करीब डेढ़ बजे नशे की हालत में घर पहुंचा। उसकी मां लीला देवी के अनुसार उनसे फांसी लगाकर जान देने की बात कहते हुए बरामदे वाले कमरे में जाकर दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। लीला देवी ने सोचा कि नशे की हालत में ऐसी बात कर रहा है। कुछ देर तक कमरे से आवाज न आने पर अनहोनी की आशंकावश लीला देवी दरवाजा पीटने लगीं। कोई प्रतिक्रिया न होने पर पड़ोसियों को बुलाया।

लोगों ने किसी तरह खिड़की से कमरे में झांका तो कमरे में पंखे में साड़ी से फंदे के सहारे आलोक का शव लटका था। किसी तरह लोगों ने दरवाजा खोलकर शव फंदे से उतारा। गांव के ही एक चिकित्सक के देखते ही मृत घोषित करने पर घर में रोना-पीटना मच गया। आलोक की पत्नी पूनम अपने तीनों बच्चों को लेकर कुछ दिन पहले मायके चली गई थीं। इकलौते बेटे आलोक की मौत से लीला देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना उसकी पत्नी व पुलिस को दी।

पुलिस को लीला देवी ने बताया कि उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली, लेकिन कारण के बारे में नहीं बता सकीं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

जागरण संवाददाता, मुफ्तीगंज (जौनपुर) : केराकत कोतवाली क्षेत्र के सूचितपुर गांव में सोमवार की देर शाम 28 वर्षीय सुषमा देवी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घर वालों ने जब खिड़की के सहारे कमरे का नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना विवाहिता के मायके गांव इब्राहिमपट्टी थाना मेंहनगर आजमगढ़ व पुलिस चौकी पर दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी मुन्नीलाल कन्नौजिया ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। मृतका दो बच्चों की मां थी। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

chat bot
आपका साथी