कार्य अधूरा रहने पर टाला गया सीआरएस निरीक्षण

डोभी से मुफ्तीगंज तक रेल मार्ग पर होने वाले निरीक्षण को कार्य पूरा नहीं होने की वजह से टाल दिया गया है। अब यह निरीक्षण 15 अप्रैल के बाद होगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Mar 2022 04:25 PM (IST) Updated:Sun, 27 Mar 2022 04:25 PM (IST)
कार्य अधूरा रहने पर टाला गया सीआरएस निरीक्षण
कार्य अधूरा रहने पर टाला गया सीआरएस निरीक्षण

जागरण संवाददाता, केराकत (जौनपुर): डोभी से मुफ्तीगंज तक रेल मार्ग पर होने वाले निरीक्षण को कार्य पूरा नहीं होने की वजह से टाल दिया गया है। अब यह निरीक्षण 15 अप्रैल के बाद होगा।

औड़िहार और जौनपुर के बीच दोहरीकरण का कार्य हो रहा है। इसमें औड़िहार से डोभी तक कार्य पिछले वर्ष ही पूर्ण हो चुका है। डोभी से मुफ्तीगंज का कार्य प्रगति पर है। संभावना व्यक्त की जा रही थी कि यह कार्य मार्च तक पूरा हो जाएगा, और 28 मार्च को रेलवे संरक्षा आयुक्त द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए बकायदा कई बार अधिकारी मौके पर भी पहुंचे, लेकिन समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण नहीं हो सका। ट्रैक एलेक्ट्रिक का कार्य तो पूर्ण कर लिया गया है, लेकिन सिग्नल विभाग का कार्य शेष है। इसको पूरा करवाने के लिए रेल अधिकारी लगे हुए हैं। इसके लिए 15 दिन के लिए और बढ़ा दिया गया। अब 15 अप्रैल तक कार्य पूरा होने पर रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा रेल सेफ्टी का ट्रायल किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी