टूटी पटरी से गुजरी दून एक्सप्रेस

रीरी ी ी ी ी ी ी ी ी इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 09:49 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 09:49 PM (IST)
टूटी पटरी से गुजरी दून एक्सप्रेस
टूटी पटरी से गुजरी दून एक्सप्रेस

जागरण संवाददाता, जौनपुर: वाराणसी-फैजाबाद रेल प्रखंड के शाहगंज-बिलवाई के मध्य गेट संख्या 65-सी गोड़लि फाटक के करीब टूटे ट्रैक से दून एक्सप्रेस गुजर गई। यह तो संयोग ही था कि ट्रेन हादसे का शिकार नहीं हुई। घटना मंगलवार सुबह 7:20 की है। यह खबर फैलते ही रेल महकमे में हड़कंप मच गया। साथ ही यात्री भी काफी देर तक सहमे रहे। टूटा ट्रैक देखकर गेटमैन चंद्रशेखर ने पटरी पर पटाखा रखने के साथ ही लाल झंडा लगा दिया। ट्रेन स्पीड में होने की वजह चालक गुलशेर अली खां ने भी सूझबूझ का परिचय देते हुए इमरजेंसी ब्रेक तो लगाया लेकिन ट्रेन को पटरी से उतरने से बचा लिया। चालक के ट्रेन रोकने तक इंजन समेत दो बोगी टूटे ट्रैक के पार कर गई। इसके बाद ट्रेन को कासन पर चलाकर किसी तरह आगे बढ़ाया गया। इस दौरान गंगा सतलज एक्सप्रेस को शाहगंज स्टेशन पर ही रोक दिया गया। कुछ अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हुई। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे इंजीनिय¨रग विभाग के कर्मचारियों ने ट्रैक को दुरुस्त कराया। इस कारण तकरीबन पौने घंटे बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य हो सका। घटना की जानकारी होते ही दून में बैठे यात्री भी सहम गए।

.....

घटना की जानकारी होते ही आरपीएफ जवान महेंद्र को मौके पर भेजा गया। इसमें किसी शरारती तत्वों का हाथ सामने नहीं आया है। ट्रैक की पेट्रो¨लग बढ़ा दी गई है। घटना की जानकारी कंट्रोलर समेत रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है।

संदीप कुमार यादव, आरपीएफ प्रभारी, शाहगंज।

chat bot
आपका साथी