आत्मनिर्भर भारत अभियान से देश होगा समृद्ध

जौनपुर योगी सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने आत्मनिर्भर भारत अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूर ²ष्टि बताते हुए भरोसा जताया कि इस अभियान से हिदुस्तान फिर सोने की चीड़िया बनेगा। वे रविवार को वर्चुअल सम्मेलन के जरिये पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 14 लाख श्रमिकों के खाते में तीन महीने से लगातार एक हजार रुपये प्रदेश सरकार द्वारा भेजा गया। प्रवासी मजदूरों को लाने के लिए चार हजार ट्रेनें चलाई गई जिससे 16 लाख

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 07:41 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 07:41 PM (IST)
आत्मनिर्भर भारत अभियान से देश होगा समृद्ध
आत्मनिर्भर भारत अभियान से देश होगा समृद्ध

जागरण संवाददाता, जौनपुर: योगी सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने आत्मनिर्भर भारत अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूर ²ष्टि बताते हुए भरोसा जताया कि इस अभियान से हिदुस्तान फिर सोने की चीड़िया बनेगा। वे रविवार को वर्चुअल सम्मेलन के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि 14 लाख श्रमिकों के खाते में तीन महीने से लगातार एक हजार रुपये प्रदेश सरकार द्वारा भेजा गया। प्रवासी मजदूरों को लाने के लिए चार हजार ट्रेनें चलाई गईं, जिससे 16 लाख 83 हजार श्रमिक संकट के दिनों में अपने घरों तक पहुंच सके। श्री मौर्या ने कहा कि बाहर से आए 35 लाख में से 13 लाख मजदूरों की मैपिग कराई गई है, जिससे उन्हें उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार दिया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि क्वारंटाइन के समय में प्रवासियों को एक हजार रुपये के साथ ही 14 दिन का राशन भी दिया गया। उन्होंने कहा कि वन नेशन वन मंडी के ऐलान से किसानों को देश में कहीं भी जाकर अपना अनाज बेचने में मदद होगी। सरकार की प्रमुख योजनाओं को बताते हुए उन्होंने कहा कि मछली पालन के लिए 20 हजार करोड़ रुपये का लोन देने के साथ ही जरूरतमंदों की हरसंभव सहायता की जा रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह व संचालन जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने किया।

chat bot
आपका साथी