पपीते की खेती में लागत कम मुनाफा ज्यादा

जागरण संवाददाता नौपेड़वां (जौनपुर) पपीता स्वास्थ्य के साथ ही खेती करने वाले किसानों की द

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 08:19 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 08:19 PM (IST)
पपीते की खेती में लागत कम मुनाफा ज्यादा
पपीते की खेती में लागत कम मुनाफा ज्यादा

जागरण संवाददाता, नौपेड़वां (जौनपुर): पपीता स्वास्थ्य के साथ ही खेती करने वाले किसानों की दशा भी सुधारता है। इसकी खेती में लागत कम मुनाफा अधिक है। बक्शा क्षेत्र के मझौली गांव निवासी किसान रामजीत मौर्य कई साल से पपीते की खेती में भाग्य आजमा रहे हैं। उन्होंने इस साल भी रेड लेडी प्रजाति के पपीते के एक हजार पौधों लगाया है। बताया कि इसमें छह माह में फूल व नौ माह में फल लग जाएंगे। यह लगातार दो साल तक फल देता है। इस प्रजाति की खासियत है कि सभी पौधों में फल लगेगा। एक पेड़ में औसतन दो से तीन क्विटल फल लगता है।

रामजीत बताते हैं कि पपीते की खेती में कम पानी व कम समय में अच्छी आमदनी हो जाती है। इतना ही नहीं सहफसली खेती के रूप में बीच-बीच में लहसुन आदि की खेती भी करते हैं। क्षेत्र के लोगों की मांग पर इन्होंने इस प्रजाति के पांच हजार पौधों की नर्सरी भी तैयार कर ली है। बताया कि इस प्रजाति के पौधे सौ प्रतिशत मादा फल देने वाले होते हैं। इस पपीते का गुदा जहां स्वादिष्ट होता है वही एक पेड़ से करीब तीन क्विटल उत्पादन आसानी से किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि डेढ़ मीटर की दूरी पर लगाए जाने वाले पपीता के पौधे से खेत को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। पुआल रख कर सिचाई की जाती है। जिससे तापमान कम करने के लिए नमी बनी रहती है।

chat bot
आपका साथी