भ्रष्टाचार विकास में बाधक, जड़ से करें खत्म

केंद्रीय सतर्कता आयोग के तत्वावधान में सत्य निष्ठा से आत्मनिर्भरता थीम

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 06:50 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 06:50 PM (IST)
भ्रष्टाचार विकास में बाधक, जड़ से करें खत्म
भ्रष्टाचार विकास में बाधक, जड़ से करें खत्म

जागरण संवाददाता, जौनपुर: केंद्रीय सतर्कता आयोग के तत्वावधान में सत्य निष्ठा से आत्मनिर्भरता थीम के साथ 26 अक्टूबर से एक नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत गुरुवार को बड़ौदा यूपी बैंक मुख्य शाखा ने बीआरपी इंटर कालेज के मुक्तेश्वर प्रसाद सभागार में निबंध, क्विज व वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें सभी को भ्रष्टाचार से विरत रहने के लिए सत्य-निष्ठा की प्रतिज्ञा दिलाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शैलेंद्र सिंह क्षेत्रीय प्रमुख बड़ौदा यूपी बैंक ने भ्रष्टाचार को विकास में बाधक बताते हुए इसके उन्मूलन के लिए भारत सरकार से उपलब्ध साधनों तथा सूचना का अधिकार एवं पीजीपोर्टल एवं उत्तर प्रदेश सरकार की जनसुनवाई पोर्टल पर विस्तृत प्रकाश डाला। बीआरपी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डाक्टर सुभाष चंद्र सिंह ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में सभी से जीवन के हर क्षेत्र में सत्य निष्ठा अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम अध्यक्ष बड़ौदा यूपी बैंक मुख्य शाखा के मुख्य प्रबंधक शरद चंद्र ने बैंक की विभिन्न जमा एवं ऋण योजना के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया। निबंध प्रतियोगिता में श्रेया दुबे को प्रथम प्रिया गुप्ता को द्वितीय और साक्षी यादव को तृतीय पुरस्कार मिला। संचालन बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के प्रबंधक सतर्कता राजेश श्रीवास्तव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन वित्तीय साक्षरता केंद्र के परामर्शदाता वीरेंद्र कुमार गुप्त ने किया।

chat bot
आपका साथी