कानूनगो व लेखपाल पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

स्थानीय तहसील में कार्यरत राजस्व निरीक्षक व क्षेत्रीय लेखपाल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 05:51 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 05:51 PM (IST)
कानूनगो व लेखपाल पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
कानूनगो व लेखपाल पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

जागरण संवाददाता, शाहगंज (जौनपुर): स्थानीय तहसील में कार्यरत राजस्व निरीक्षक व क्षेत्रीय लेखपाल पर एसडीएम और आयुक्त न्यायालय के आदेश को न मानने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित का कहना है कि अधिकारियों के आदेश की अवहेलना की जा रही है। गोबरहां गांव में एक जमीन पर उसी गांव के सैय्यद गौहर हसन जैदी की जमीन से संबंधित मंडलायुक्त वाराणसी ने 30 जुलाई को आदेश पारित किया था, जिस पर उपजिलाधिकारी शाहगंज ने उसी आदेश के अनुपालन के लिए एक सितंबर को राजस्व निरीक्षक अखिलेश यादव एवं लेखपाल दिनेश कुमार यादव को जमीन की पैमाइश का आदेश करते हुए मौके का मुआयना कर स्थिति से अवगत कराने का निर्देश दिया। लेखपाल द्वारा किसी प्रकार की पैमाइश नहीं की गई। पीड़ित सैय्यद गौहर हसन जैदी न्यायिक कार्य के लिए कार्यालयों का चक्कर काटने को मजबूर हैं। पीड़ित ने लेखपाल पर आरोप लगाया है आयुक्त के आदेश के अनुसार गांव की जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया गया है। इस मामले में उपजिलाधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि मैं तीन दिन पूर्व चार्ज लिया हूं। मामला मेरे संज्ञान में नहीं था। जानकारी होने पर त्वरित कार्रवाई के लिए लेखपाल और कानूनगो को तलब किया गया है।

chat bot
आपका साथी