संविदा कर्मियों ने समान वेतन को दिया धरना

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के निर्देश पर मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पर धरना दिया गया। इसमें लोगों ने अपनी प्रमुख समस्याओं को रख कर आवाज बुलंद किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 05:55 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 09:34 PM (IST)
संविदा कर्मियों ने समान वेतन को दिया धरना
संविदा कर्मियों ने समान वेतन को दिया धरना

जासं, खेतासराय (जौनपुर): राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के निर्देश पर मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पर धरना दिया गया। इसमें लोगों ने अपनी प्रमुख समस्याओं को रख कर आवाज बुलंद की। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर महेंद्र प्रताप ¨सह द्वारा संघ की मांगों के संबंध में कई बार विभाग व एनएचएम अधिकारियों को चेताया गया था, बावजूद इसके कोई सुनवाई न होने पर विरोध जताते हुए सभी एनएचएम कर्मचारियों ने चिकित्सालय परिसर में धरना दिया। यह धरना अनिश्चितकालीन चलाया जाएगा, वहीं कल से कार्य बहिष्कार करने के लिए भी कहा। प्रमुख मांगों में समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए शामिल है। आशा संगिनी, आशा बहू व अन्य संविदा कर्मी मौजूद रहे। अध्यक्षता फिरदौसिया खातून ने किया। डा.फैजान अहमद, डा.फहीम जफर, दिनेश कुमार मौर्य, अशोक कुशवाहा, पूनम राय, अनीता बिन्द, संगीता, प्रतिभा, रंजना, गीता मौर्य, सुनीता आदि उपस्थित रहीं।

chat bot
आपका साथी