कांग्रेसजनों की पुलिस से हुई झड़प, कार्यकर्ता हिरासत में

भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च के दौरान सोमवार को कांग्रेसजनों ने जौनपुर लोकसभा क्षेत्र के पांच विधानसभा क्षेत्रों में मार्च निकाला। सदर मल्हनी बदलापुर शाहगंज व मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण कर विरोध जताया। इस दौरान शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से जमकर झड़प हुई इसमें दर्जनों कार्यकर्ताओं को पुलिस बस में भरकर कोतवाली ले गई। घंटों बैठाने के बाद इन्हें निजी मुचलके पर छोड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Aug 2021 11:48 PM (IST) Updated:Mon, 09 Aug 2021 11:48 PM (IST)
कांग्रेसजनों की पुलिस से हुई झड़प, कार्यकर्ता हिरासत में
कांग्रेसजनों की पुलिस से हुई झड़प, कार्यकर्ता हिरासत में

जागरण संवाददाता, जौनपुर : भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च के दौरान सोमवार को कांग्रेसजनों ने जौनपुर लोकसभा क्षेत्र के पांच विधानसभा क्षेत्रों में मार्च निकाला। सदर, मल्हनी, बदलापुर, शाहगंज व मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण कर विरोध जताया। इस दौरान शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से जमकर झड़प हुई, इसमें दर्जनों कार्यकर्ताओं को पुलिस बस में भरकर कोतवाली ले गई। घंटों बैठाने के बाद इन्हें निजी मुचलके पर छोड़ा।

शहर कांग्रेस के कार्यकर्ता सब्जी मंडी स्थित कार्यालय से शहर अध्यक्ष विशाल सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाले। उन्हें रोकने के लिए भारी पुलिस बल सब्जी मंडी के पास पहले से मौजूद थी। पुलिस ने कार्यालय से थोड़ा आगे ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया। कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर तक जाने की जिद पर अड़े रहे। गुस्साए कांग्रेसजनों ने पुलिस से धक्का-मुक्की करते आगे बढ़ने लगे। करीब एक किमी आगे जाने पर कोतवाली के सामने एक बार फिर बैरिकेडिग करके पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक लिया।

यहां भी कांग्रेसजनों व पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई। यहां प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर कोतवाली में बैठा दिया गया। इस मौके पर सदर विधानसभा प्रभारी नीरज राय, तिलकधारी निषाद, प्रमोद मिश्र, पंकज सोनकर, राजकुमार गुप्त, तौकीर खान, संदीप सोनकर, शशांक राय, कलेंडर बिद, पुष्कर निषाद आदि उपस्थित रहे।

बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा निकालते हुए कार्यकर्ता निरीक्षण भवन से इंदिरा चौक पर पहुंचे। जहां पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण किया। इस दौरान कार्यकर्ता विभिन्न स्लोगनों के माध्यम से जमकर भाजपा सरकार विरोधी नारे भी लगा रहे थे। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामचंद्र मिश्र, मंडल अध्यक्ष कमला प्रसाद तिवारी, जयशंकर दुबे, सत्यवीर सिंह, शार्दूल सम्राट सिंह, एकता दुबे, मुंशी रजा, सुरेंद्र शर्मा, बाबूराम यादव आदि उपस्थित रहे।

शाहगंज विधानसभा क्षेत्र में जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज के नेतृत्व में अगस्त क्रांति दिवस पर पदयात्रा निकाली गई। नगर के एराकियाना चौराहे से पैदल मार्च, नूर मस्जिद तिराहा, रामलीला भवन चौक, लोहा मंडी, कोतवाली चौक, डाकखाना तिराहा होते हुए जेसीज चौक पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्र, संतोष मिश्र, विजय वर्मा, विश्राम राम, हौसिला उपाध्याय, परवेज अहमद, असलम इराकी, विकास अस्थाना, महेंद्र गौतम, देवेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संचालन आजम जैदी व आभार शैलेश नाग ने किया।

मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में मंडल कांग्रेस अध्यक्ष शेर बहादुर के नेतृत्व में मधुपुर में विरोध प्रदर्शन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव मुकुंद तिवारी ने भाजपा सरकार को सभी मोर्चो पर विफल बताया। इस मौके पर विद्यापति द्विवेदी, महमूद अंसारी, बाल कृष्ण शुक्ल, जय प्रकाश तिवारी, सलमानी आदि मौजूद रहे। संचालन प्रमोद सिंह ने किया।

chat bot
आपका साथी