सत्ता व संगठन के बीच सामंजस्य का सीएम ने दिया टिप्स

जागरण संवाददाता जौनपुर सत्ता व संगठन के बीच सामंजस्य को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी अ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 08:44 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 08:44 PM (IST)
सत्ता व संगठन के बीच सामंजस्य का सीएम ने दिया टिप्स
सत्ता व संगठन के बीच सामंजस्य का सीएम ने दिया टिप्स

जागरण संवाददाता, जौनपुर: सत्ता व संगठन के बीच सामंजस्य को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अहम टिप्स दिया। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, सांसद बीपी सरोज, राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी, विधायक डाक्टर हरेंद्र प्रसाद सिंह, दिनेश चौधरी, रमेश चंद्र मिश्र, जौनपुर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, मछलीशहर जिलाध्यक्ष रामविलास पाल मुख्यमंत्री के बुलावे पर लखनऊ पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री से हुई अहम मंत्रणा के बाबत राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने पूछे जाने पर कहा कि मुख्यमंत्री ने संगठन व सत्ता के बीच समन्वय पर विशेष बल दिया। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए आपसी तालमेल को बेहद जरूरी बताया। जनप्रतिनिधियों ने भी अपने मन की बात मुख्यमंत्री से कही। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह व रामविलास पाल ने बैठक के बाबत बताया कि विकास कार्यों व आगामी चुनावों के बाबत परिचर्चा हुई।

chat bot
आपका साथी