आसमान में बादलों का डेरा, तापमान भी गिरा

मौसम का मिजाज मंगलवार फिर बदल गया। आसमान में दिनभर बादलों का डेरा रहा वहीं तापमान भी गिर गया। साढ़े सात बजे तक भगवान सूर्य का दर्शन नहीं हो सका।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 08:42 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 08:42 PM (IST)
आसमान में बादलों का डेरा, तापमान भी गिरा
आसमान में बादलों का डेरा, तापमान भी गिरा

जागरण संवाददाता, जौनपुर : मौसम का मिजाज मंगलवार फिर बदल गया। आसमान में दिनभर बादलों का डेरा रहा वहीं तापमान भी गिर गया। साढ़े सात बजे तक भगवान सूर्य का दर्शन नहीं हो सका। आमदिनों में सुबह आठ बजे तक 15 डिग्री रहने वाला तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं हवाओं के चलने से ठंड के साथ गलन भी महसूस की गई।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का कहर बरपा सकता है। सोमवार की रात भी हवाओं के कोहरे का घनत्व काफी कम रहा। दृश्यता होने के कारण आवागमन में खास परेशानी नहीं हुई। सुबह होते ही आसमान को बादलों ने घेर लिया। सूरज की किरणें धरती पर नहीं उतर सकीं। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक डा. पंकज जायसवाल ने बताया कि मंगलवार की सुबह आठ बजे तक तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरब से हवाओं के चलने से मौसम बिगड़ने का अनुमान है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट आएगी।

chat bot
आपका साथी