आसमान में बादलों ने डाला डेरा, कोहरे का भी कहर शुरू

जागरण संवाददाता जौनपुर मौसम में गुरुवार की रात से अचानक बदलाव आ गया। शुक्रवार को सूरज

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 11:20 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 11:47 PM (IST)
आसमान में बादलों ने डाला डेरा, कोहरे का भी कहर शुरू
आसमान में बादलों ने डाला डेरा, कोहरे का भी कहर शुरू

जागरण संवाददाता, जौनपुर: मौसम में गुरुवार की रात से अचानक बदलाव आ गया। शुक्रवार को सूरज की किरणें जहां धरती पर उतरने के लिए संघर्ष करती रहीं, वहीं सुबह कोहरे की चादर ने आसमान को ढंक लिया था। इस परिवर्तन से ठंड बढ़ने के साथ ही अगेती फसलों को भी नुकसान होने का खतरा बढ़ गया है।

एक सप्ताह से ठंड में हुए इजाफे के साथ ही कोहरे ने भी अपनी चादर फैला दी है। सूरज के अस्त होने के बाद जहां तापमान में गिरावट देखी जा रही है, वहीं कोहरे का भी कहर शुरू हो जा रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा के मौसम वैज्ञानिक डा. पंकज जायसवाल ने बताया कि सुबह का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहा। इस दौरान सर्द हवाओं का भी असर भी देखा गया। इस प्रकार का मौसम दो दिनों तक रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण अगेती आलू की फसल में झुलसा रोग का खतरा बढ़ गया है। इसके अलावा अगेती मटर को भी नुकसान हो सकता है। किसान बीमारी से बचाव के लिए वैज्ञानिकों से संपर्क कर दवाओं का छिड़काव करें।

------------

किसानों के लिए संघर्षरत रहेगी पार्टी

तेजीबाजार: अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल की 11 वीं पुण्यतिथि से प्रारंभ किसान चेतना पदयात्रा 42 वें दिन बदलापुर विधानसभा केवटली स्थित सर जेपी महाविद्यालय पहुंची। जहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पल्लवी पटेल ने कहा कि पार्टी किसानों के उत्थान के लिए कार्य करती रहेगी। कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलना चाहिए। इस दौरान सुशील पटेल, सुनील पटेल, अखिलेश सिंह, रामनेवाज पटेल मौजूद रहे। (जासं.)।

chat bot
आपका साथी