नागरिकता कानून से देश की सीमा व संविधान को मिलेगी मजबूती

नागरिकता कानून से देश का संविधान एवं देश सीमा मजबूत हुई है। हमारे देश में लागू नागरिकता कानून का सम्मान करते हुए केंद्र और राज्य सरकार को मजबूत बनाने की जरूरत है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 05:21 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 05:21 PM (IST)
नागरिकता कानून से देश की सीमा व संविधान को मिलेगी मजबूती
नागरिकता कानून से देश की सीमा व संविधान को मिलेगी मजबूती

जागरण संवाददाता, मछलीशहर (जौनपुर): नागरिकता संशोधन कानून से देश का संविधान व देश सीमा मजबूत हुई है। हमारे देश में लागू नागरिकता कानून का सम्मान करते हुए केंद्र और राज्य सरकार को मजबूत बनाने की जरूरत है। जाति और धर्म की भावना से ऊपर उठकर देशहित की सोच विकसित करने की जरूरत है। उक्त बातें नगर के श्यामसुंदर मैरेज हाल के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेने वाराणसी से आये श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा ने उपस्थित लोगों से सोमवार को कही।

उन्होंने कहा कि जातिवाद के समर्थक और समाज को बांटने वाले लोग मैरेज हाल से सीख लें। यहां हर धर्म और जाति के लोग एक छत के नीचे आकर शादी-विवाह का कार्यक्रम बिना किसी भेदभाव से करते हैं। आधुनिकता के इस युग में मैरेज हाल की स्थापना मछलीशहर के विकास से जुड़ा कार्य है। उन्होंने कहा कि हम भारतीय लोगों का यह फर्ज बनता है कि देश तथा उसकी सीमा को मजबूत बनाने के लिए नागरिकता संशोधन कानून का सम्मान करते हुए केंद्र और राज्य सरकार का सहयोग करें, जिससे देश और समाज का विकास हो। इस दौरान राकेश जायसवाल, शत्रुघ्न जायसवाल, लक्ष्मी प्रकाश, ओमप्रकाश, राजकुमार पटवा, राजेश उमर, देवी प्रसाद तिवारी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के आरंभ में संतजी ने शिलापट्ट का अनावरण किया। वैदिक रीति से प्रतिष्ठान का शुभारंभ भी किया।

chat bot
आपका साथी